मर्दानी-3 vs बॉर्डर-2, सोमवार के दिन कितना कलेक्शन करेंगी दोनों फिल्में?

0
border-2-vs-mardaani-3-box-office-collection-on-weekend-sunday-sunny-deol-beats-rani-mukerji-bollywood-film-1769964872517-16_9

मुम्बई{ गहरी खोज }:आज सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर 11वां और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का चौथा दिन है। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्में सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’, फीमेल सेंट्रिक फिल्म ‘मर्दानी 3’ से ज्यादा कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों ने अब तक कितना कलेक्शन किया है और सोमवार के दिन कितनी कमाई करेंगी। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। मतलब फिल्म को सिनेमाघरों में आए 10 दिन हो गए हैं। इन 10 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने 274.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 367.2 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *