घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, देवरानी जख्मी

0
57fcd36acddd8df063fecaa6662bb41d

बक्सर{ गहरी खोज }: औद्योगिक थाना के परसिया गांव में शुक्रवार की दोपहर घरेलू विवाद पति पत्नि के बीच हिंसक रूप ले लिया। जिसमे पति श्रवण राम ने पत्नि रेखा देवी(40 वर्ष) को मौत के घाट उतार दिया। इससे आसपास में माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कार्यवायी में जुट गयी है।बीच बचाव करने गयी देवरानी डिंपल देवी भी गम्भीर रुप से घायल हो गयी। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवरानी ने बताया कि श्रवण राम ने घर मे बेकार पड़ी खाट के पटिया से जोरदार तरीके से मारना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए कार्यवायी शुरू किया। पति मौके पर से फरार है। घायल देवरानी का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *