राज्यपाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जन भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की
लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में शुक्रवार को जनभवन के गांधी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंतर्गत भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय तथा जनभवन में अध्यासित बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। प्रस्तुत भजनों में रघुपति राघव…, वैष्णव जन तो तेनी कहिए…, ॐ तत्सत् नारायण एवं श्री रामचंद्र कृपालु भगवान शामिल रहे। शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति में राज्यपाल सहित समस्त राजभवन अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उपस्थित गणमान्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
