फरवरी में 3 बार चाल बदलेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन 4 राशियों के सपने होंगे पूरे, धनलाभ के भी हैं योग

0
your-paragraph-text-1-1769164460

धर्म { गहरी खोज } : सूर्य ग्रह फरवरी के महीने में 3 बार चाल बदलेंगे। फरवरी के पहले हफ्ते में सूर्य ग्रह श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद सूर्य का गोचर शनि की राशि कुंभ में होगा। 19 फरवरी के दिन सूर्य शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सूर्य की बदलती चाल से फरवरी के महीने में कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। इन राशियों के सपने पूरे हो सकते हैं और धनलाभ भी मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

मेष राशि
आपके लिए सूर्य का चाल बदलना फरवरी के महीने में लाभदायक सिद्ध होगा। सूर्य ग्रह आपके करियर में चार चांद लगा सकते हैं। आपको मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की भी संभावना है। सूर्य आपके कर्म भाव से लाभ भाव में गोचर करेंगे इसलिए बीते समय में किए गए कर्मों का भी अच्चा फल आपको मिल सकता है। परिवार के बड़े-बुजुर्ग हैं तो फरवरी के महीने में बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। आपके ख्वाब इस महीने पूरे हो सकते हैं।

वृषभ राशि
सूर्य ग्रह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे और इसका फायदा आपको करियर के क्षेत्र में मिल सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले हैं तो अच्छा प्रदर्शन आप कर सकते हैं। आपकी अटकी योजनाएं भी फरवरी के महीने में फिर से शुरू हो सकती हैं। माता-पिता का साथ आपको जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगा। सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धनलाभ के भी योग बनेंगे।

तुला राशि
इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस राशि के कुछ लोग नई भाषा या फिर नई स्किल्स सीखने का प्रयास इस महीने में कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में जो दिक्कतें बीते समय में आ रही थीं वो फरवरी के महीने में दूर हो सकती हैं। इस राशि के जो लोग रोजनीति के क्षेत्र में हैं उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ सकती है। आपके सपने इस महीने में पूरे होंगे और साथ ही आर्थिक लाभ भी आपको मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *