नीलम बनीं मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन

0
1001244924-e1769089512560

मुंबई { गहरी खोज }: सपने वही पूरे होते हैं, जिनमें मेहनत की चमक होती है—और नीलम नारायण इसकी जीवंत मिसाल हैं। एक रैंप वॉक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नीलम ने अब फैशन और ग्लैमर की दुनिया में सफलता का नया इतिहास रच दिया है। मुंबई ग्लोबल द्वारा आयोजित 27वें सीजन मुंबई अवार्ड नाइट एवं फैशन शो में उन्हें प्रतिष्ठित खिताब मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन से नवाज़ा गया।इस भव्य और ग्लैमरस शाम में नीलम नारायण ने अपनी आत्मविश्वास से भरपूर, संतुलित और प्रभावशाली रैंप वॉक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने मंच पर केवल एक मॉडल के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त सिंगर के रूप में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *