गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए डीएम ने पदाधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
बिहारशरीफ{ गहरी खोज }: जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की।
बैठक के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, झंडातोलन एवं राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज की सलामी, विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां की प्रस्तुति, समारोह स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं की देखरेख एवं उसका पर्यवेक्षण, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था ,स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, खेलकूद का आयोजन, शहर की साफ सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, महादलित टोलों में झंडा तोलन, मार्च पास्ट एवं झांकियां की प्रस्तुतीकरण आदि कार्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
झंडातोलन कार्यक्रम में मुख्य समारोह स्थल सोगरा उच्च विद्यालय परिसर, बिहारशरीफ में, नालंदा समाहरणालय, जिला परिषद कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, बिहारशरीफ गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, नगर निगम, थाना परिसर, कारगिल पार्क में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण पुलिस लाइन बिहार शरीफ पूर्वाहन में झंडातोलन कार्यक्रम निर्धारित की गई है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा बेहतरीन झांकियां प्रस्तुतीकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 13 विभागो के द्वारा झांकियों का भव्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रस्तुत झांकी में कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध को दर्शाया जायेगा।
