दो अवैध पिस्तौल व हेरोइन सहित पांच गिरफ्तार

0
0004452e5bc61fd900abb3c64aa838be

सिरसा{ गहरी खोज }: स्थानीय पुलिस ने दो युवकों को अवैध पिस्तौल सहित सिरसा जिले के डिंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एबीवीटी स्टाफ पुलिस टीम प्रभारी गुरमेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव कंवरपुरा ताजियाखेड़ा रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव ताजियाखेड़ा की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव ताजियाखेड़ा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस टीम ने गांव कंवरपुरा क्षेत्र से संयज को 32 बोर के अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में मामला दर्ज कर किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने जिले क्षेत्र से तीन युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सिरसा के लॉर्ड शिवा कॉलेज की तरफ जा रही थी। दो युवक सडक़ पर खड़े दो जो कि पुलिस को देखकर खिसकने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी राहुल व जॉनी के रूप में हुई है। रोड़ी थाना पुलिस ने गांव मतड़ क्षेत्र से किरणपदीप सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *