चौबीस घंटे में छह लाख चोरी के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार

0
fb1a4051ebc765e146c0d92236df9ae4

प्रयागराज{ गहरी खोज }: उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को चौबीस घंटे के अन्दर लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से चोरी के लगभग छह लाख के जेवरात और 220 रूपये नकद बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नैनी थाना क्षेत्र के माधोपुर खरकौनी गंजिया निवासी अभिषेक प्रजापति पुत्र बुलाकी प्रसाद प्रजापति है। उल्लेखनीय है कि नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गंजिया नैनी निवासी कल्लूराम ने 21 जनवरी को तहरीरी सूचना दी कि अज्ञात चोर घर में घुसकर सन्दूक का ताला तोड़कर, ज्वेलरी व पैसे चोरी कर ले गए। पुलिस टीम ने इस सम्बन्ध में अज्ञात चोर के विरूद्ध मामला पंजीकृत किया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान गिरफ्तार युवक का नाम प्रकाश में आने के बाद तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खरकौनी मोड़ के पास स्थित बगिया से आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम आरोपित के कब्जे से एक जोड़ी कान का झुमका, एक मंगलसूत्र, एक गले का चेन, एक अंगूठी, दाे नाक की कील, एक जोड़ी कान की बाली (समस्त पीली धातु), 19 बिछिया (समस्त सफेद धातु) व 220 रुपये नकद बरामद किया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *