सिलीगुड़ी में 25 लाख की गांजा तस्करी का भंडाफोड़

0
c4ca18d886d0741256355a8d30aa38c5

सिलीगुड़ी{ गहरी खोज }: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अलीपुरद्वार से सिलीगुड़ी लाई जा रही करीब 25 लाख रुपये की गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चालक विमल दास (59) निवासी अलीपुरद्वार और सहचालक रंजीत बसाक (52) निवासी इस्लामपुर को गिरफ्तार किया गया है। मिली सूचना के आधार पर गुरुवार दोपहर एसटीएफ ने तीस्ता कैनल रोड पर एक पिकअप वैन से लगभग 196 किलो (करीब दो क्विंटल) गांजा बरामद किया है।बरामद गांजा के 24 पैकेट वाहन में छिपाकर ले जाए जा रहे थे। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। एसटीएफ तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *