दिल्ली सचिवालय में मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा के स्थापना दिवस का आयोजन

0
1424e52eda0b9f42d116843967b214a1

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य इन तीनों पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा, सचिव कला, संस्कृति एवं भाषा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
साहित्य कला परिषद् द्वारा मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा के पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोक संगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन तीनों राज्यों से आई दो-दो सांस्कृतिक टुकड़ियों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, भावपूर्ण नृत्य और लोक संगीत के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्य भारत की सांस्कृतिक विविधता की आत्मा हैं। इन राज्यों की लोक परंपराएं, नृत्य और संगीत देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के साथ-साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता को सम्मान देने तथा विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *