राम जन्मभूमि के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के कार्यक्रम में आने के लिए ट्रस्ट ने राष्ट्रपति से किया आग्रह

0
275f9d1eec1375777d6324441f28f95b

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् २०८३ को श्री रामजन्मभूमि परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया। बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्देव गिरी, ट्रस्टी कृष्णमोहन तथा निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की है। इसकी जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने फेसबुक के माध्यम से दी है। उन्हाेंने बताया कि 19 मार्च को रामजन्मभूमि में वृहद रुप से चैत्र प्रतिपदा का समारोह आयोजित किया जाएगा I इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु काे कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *