मां के पांव पर गिरकर माफी मांगो, वरना होगे जिला बदरः डीएम

0
8bd89384bfd812e439bae887d17c017b_349615468

देहरादून{ गहरी खोज } : बंजारावाला क्षेत्र की एक विधवा मां ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके बेटे नशे उसे पीटते हैं, पैसे मांगते है और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने गोपनीय जांच करा कर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की तब बेटों को अपनी गलती और मां के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों का एहसास हुआ। न्यायालय में दोनों बेटों ने मां से माफी मांगी, नशा छोड़ने और हिंसा न करने का शपथ पत्र दिया।
बंजारावाला क्षेत्र की एक लाचार विधवा मां विजय लक्ष्मी पंवार ने हिम्मत जुटाकर प्रशासन से गुहार लगाई थी कि उसके ही बेटे नशे में उसे पीटते हैं। प्रशासन की जांच में पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों ने इसकी पुष्टि की। प्रशासन ने दाेनाें बेटाें के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने दाेनाें बेटाें काे चेतावनी दी कि मां से माफी मांगाें वरना दाेनाें काे जिला बदर कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से दोनों पुत्रों को अपने कर्तव्यों का बोध हुआ। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत वाद दर्ज होने के बाद दोनों बेटों ने न्यायालय में मां से माफी मांगी और शपथ पत्र देकर नशा छोड़ने और मां के साथ दुर्व्यवहार न करने का वचन दिया बाद में जिला प्रशासन की चेतावनी और कानूनी शिकंजे के बाद दोनों बेटों के व्यवहार में सुधार को देखते हुए न्यायालय ने आगे की कार्रवाई समाप्त की। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, विधवाओं व निर्बल वर्ग के उत्पीड़न पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है और भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *