झूठ के प्रचार की सजा तो जरूर मिलनी चाहिए

0
UP CM Yogi Adityanath addresses the public meeting ahead of Haryana Assembly elections

Jind, Oct 03 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses the public meeting ahead of Haryana Assembly elections, at Safidon, in Jind on Thursday. (ANI Photo)

सुनील दास

संपादकीय { गहरी खोज }: किसी झूठ के प्रचार से लोगों की धार्मिक भावना आहत हो सकती है,खासकर सोशल मीडिया के जमाने में कोई भी झूठ मिनटों में लाखों करोड़ो लोगों तक फैल सकता है,वह उस पर भरोसा कर सकते हैं भीड़ सड़क पर उतर सकती है, हिंसा कर सकती है। लोगों की जान जा सकती है,इससे राज्य व समाज को धन व जन का नुकसान हो सकता है।इसलिए अब जरूरी हो गया है कि जानबूझकर जो लोग समाज में झूठ का प्रचार लोगों को भड़काना चाहते है,उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो, उनको सजा मिले ताकि फिर कोई कभी किसी तरह के झूठ का प्रचार करने की हिम्मत न करे।पीएम के संसदीय क्षेत्र में कुछ लोगों ने इस झूठ का प्रचार सोशल मीडिया पर किया है कि वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य के दौरान अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति व अन्य कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा है।
जिला प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी मूर्तियां व कलाकृतियां सुरक्षित है तथा घाट का काम पूरा होने के बाद उन्हें वापस स्थापित किया जाएगा। बिना सच जाने लोगों ने सोशल मीडिया पर फैलाए गए झूठ पर यकीन किया और बयानबाजी भी शुरू हो गई।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मणिकर्णिका घाट के नाम पर शहर की आत्मा व सनातन संस्कृति पर हमला किया जा रहा है।कांग्रेस अध्यक्ष खरगे नेे कहा कि मणिकर्णिका घाट की दुर्लभ प्राचीन विरासत को जीर्णोध्दार के बहाने ध्वस्त करने का अपराध किया है। इस मामले में सच को सामने लाने के लिए यूपी के सीएम योगी को सामने आना पड़ा क्योंकि कांग्रेस के चुनाव के दौरान झूठ से भाजपा को राजनीतिक नुकसान हुआ है, इसलिए भाजपा अब कांग्रेस के हर झूठ को लेकर सजग है,सच बताने का तुरंत प्रयास करती है।
सीएम योगी ने मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य के दौरान राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति समेत अन्य धरोहरों के टूटने के आरोपों को लेकर उपजे विवाद को लेकर कांग्रेस को दोषी ठहराया है।उन्होंने कहा है कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों में बाधा डालने और जनभावनाओं को भड़काकर विकास कार्यों को रोकने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है।मणिकर्णिका घाट पर मूर्तियों के टूटने को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम कांग्रेस के इसी साजिश का हिस्सा है।कांग्रेस ने एआई से मूर्तियों के टूटने का वीडियो बनाकर दुष्प्रचार किया है।यह लोगों को गुमराह करने वाला है और अपराध की श्रेणी में आता है।ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।.यह काशी को बदनाम करने की साजिश है इसलिए मुझे सामने आना पडा।
सीएम योगी ने बताया कि किसी व्यक्ति के मर जाने पर उसका अंतिम संस्कार स्वच्छ सुरक्षित व गरिमापूर्ण वातावरण में हो, इसी उद्देश्य से मणिकर्णिका घाट का पुनर्विकास किया जा रहा है ताकि गंगा में बाढ़ के दौरान भी अंतिम संस्कार निर्बाध रूप से हो,गंगा जल की गुणवत्ता प्रभावित न हो। हजारों सालों से अंतिम संस्कार की परंपरा का निर्वहन करते आ रहे डोम समुदाय के सम्मान और आजीविका का ध्यान रखते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।सीएम योगी ने कहा था मणिकर्णिका घाट को लेकर झूठ कहने वालों तथा प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तो ऐसा किया भी किया है। एआई के बनी झूठी तस्वीरें प्रसारित करने के मामले में आठ लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजा है।इनमें आप सासंद संजय सिंह,सांसद पप्पू यादव,कांग्रेस नेता जसविंदर कौर शामिल हैं। इन्हें ७२ घंटे में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। शुरुआती जांच में इंटरनेट मीडिया पर डाली गईं मणिकर्णिका घाट की तस्वीरे फर्जी पाई गई हैं। इस मामले मे दोष सिध्द होने पर तीन से पांच साल की सजा हो सकती है।
कांग्रेस ने बहुत कोशिश की उसे हिंदू विरोधी न समझा जाए और मोदी को हिंदू हृदय सम्राट न समझा जाए लेकिन पिछले ११ साल में कांग्रेस अपनी कथनी व करनी के कारण हिंदू विरोधी साबित होती रही है और मोदी की लोकप्रियता सनातनी पीएम के रूप में बेतहाशा बढी़ है इसलिए कांग्रेस मौका मिलते ही यह साबित करने का प्रयास करती है कि पीएम मोदी विरासत के संरक्षक नहीं है, विरासत को नष्ट करने वाले हैं। इसके लिए वह झूठ का प्रचार भी करती है लेकिन सोशल मीडिया के युग में उसके झूठ की पोल कुछ दिनों में ही खुल जाती है और वह हिंदू समाज की नजर हास्यास्पद होने के साथ ही आलोचना का पात्र भी बनती है। पीएम मोदी ने जब काशी विश्वनाथ कारीडोर का निर्माण करवाया था तब भी इसी तरह बाधा डाली गई थी लेकिन हुआ क्या काशी विश्वनाथ कारीडोर बनने के बाद हिंदू समाज के लिए मोदी विरासत के साथ विकास करने वाले पीएम बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *