आधिकारिक कैलेंडर : केंद्र सरकार ने जारी किया 2026 का आधिकारिक कैलेंडर

0
bha03581hhm2

नई दिल्ली { गहरी खोज }: केंद्र सरकार ने बुधवार को सेवा, सुशासन और समृद्धि टैगलाइन के साथ 2026 के लिए अपना आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने यहां मीडिया सेंटर में विकसित भारत 2047 की दिशा में देश की प्रगति, समावेशी विकास और आर्थिक मजबूती को दशार्ते इस कैलेंडर को जारी किया। केंद्र सरकार के नये कैलेंडर में क्यूआर कोड हैं जो सरकार की हर महीने की नीतियों और पहलों के बारे में जानकारी देता है। इस कैलैंडर को हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचकर जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
डॉ. मुरुगन ने कैलेंडर को जारी करते हुए कहा, कहा कि साल 2025 के दौरान सरकार ने कई बड़े सुधार किए जो विकसित भारत 2047 की और हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय हैं। इन सुधारों का मकसद समावेशी विकास सुनिश्चित करना, आर्थिक मजबूती को बढ़ाना और भारत के स्थायी विकास के लिए मजबूत नींव रखना था। इस कोशिश के केंद्र में आर्थिक और कर सुधार थे, जिनका मकसद नागरिकों पर बोझ कम करना और स्वेच्छा से नियमों का पालन करने को बढ़ावा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *