2 जनवरी को अंडमान जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह: अधिकारी

0
20251230140746_Amit

श्री विजयापुरम{ गहरी खोज }:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनवरी के पहले सप्ताह में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दौरे पर जा सकते हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वह यहां संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
अधिकारी के अनुसार, अमित शाह के 2 जनवरी को यहां पहुंचने की संभावना है। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उपराज्यपाल एडमिरल डी. के. जोशी (सेवानिवृत्त) करेंगे। गृह मंत्री 3 जनवरी को गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि 3 जनवरी को शाह वांडूर में संसदीय परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह डॉ. बी. आर. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीबीआरएआईटी) के डॉलीगंज स्थित सभागार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री 4 जनवरी को द्वीपसमूह से प्रस्थान करेंगे।
गौरतलब है कि अमित शाह इससे पहले 12 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दौरे पर आए थे, जब उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की प्रसिद्ध कविता ‘सागर प्राण तलमल’ की 116वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था।
अधिकारी ने यह भी बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी 2 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंचेंगे। 3 जनवरी को वह कार निकोबार, जो द्वीपसमूह का सबसे उत्तरी हिस्सा है, का दौरा करेंगे और श्री विजयापुरम स्थित अंडमान और निकोबार कमांड में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *