पंचायत से पालिर्यामेंट तक भगवा लहराएगाःनितिन नबीन
पटना{ गहरी खोज }: राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद बिहार के अपने पहले दौरे पर नितिन ने कहा कि राहुल गांधी जैसे अंशकालिक राजनीतिक नेता चुनाव के दौरान बिहार आते हैं और चुनाव खत्म होते ही विदेश चले जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं होता। दीर्घकालिक सफलता के लिए धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ काम करना पड़ता है। हम जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और बिहार का विकास करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्ट टाइम राजनेता बताया, जो केवल चुनाव के दौरान ही राज्य दौरे पर आते हैं। राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद बिहार के अपने पहले दौरे पर नितिन ने कहा कि राहुल गांधी जैसे अंशकालिक राजनीतिक नेता चुनाव के दौरान बिहार आते हैं और चुनाव खत्म होते ही विदेश चले जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं होता। दीर्घकालिक सफलता के लिए धैर्य और प्रतिबद्धता के साथ काम करना पड़ता है। हम जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और बिहार का विकास करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने 15 दिसंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद मंगलवार को पटना में रोड शो का नेतृत्व किया। नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जर्मनी की हालिया यात्रा के दौरान भारत का अपमान किया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि रोड शो पटना हवाई अड्डे के पास अरण्य भवन से शुरू हुआ और बिरचंद पटेल मार्ग पर स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय के नजदीक मिलर हाई स्कूल के मैदान में समाप्त हुआ। नबीन एक फूल से सजी गाड़ी पर खड़े थे, जिस पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के कटआउट लगे थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी भी थे।
नवीन ने कहा कि पाटलीपुत्र की इस भूमि ने हमेशा नई ऊर्जा को नई क्रांति दी है। आज उस पर पार्टी ने और हमारे नेता लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हमारे गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित हमारे सभी शीर्ष नेतृत्व ने जो बिहार पर भरोसा किया है, मुझ पर भरोसा किया है, मैं सर्वप्रथम पूरे शीर्ष नेतृत्व को इस मंच से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
