झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर

0
puskar

रांची{ गहरी खोज }: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (एएसएम)के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा है कि झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महतो ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से गुमला, बोकारो, रामगढ़ ,लातेहार ,चतरा ,गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम,जामताड़ा ,पलामू खूंटी जिला के उपायुक्तों पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। महतो ने कहा कि गृह विभाग के पत्र के आदेश को न मानकर झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष, त्याग, बलिदान देने वाले भोले – भाले ,सच्चे- ईमानदार झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र- सम्मान पत्र का वितरण न करके गुमला, बोकारो, रामगढ़ ,लातेहार ,चतरा ,गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम,जामताड़ा ,पलामू खूंटी जिला के उपायुक्तों ने उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र वितरण भी जहां हुए हैं वहां खंडित और अपुष्ट है एवं कम संख्या एवं अधिसूचना की संख्या का उल्लेख ही नहीं है। ये कार्य सरकार विरोधी षड्यंत्र और संघीय व्यवस्थाओं के मूल्यों एवं मर्यादाओं का भी उल्लंघन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *