कांगड़ा में व्यक्ति से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

0
1f950d4801abc6ec3f91c5545f30962d

धर्मशाला{ गहरी खोज },: जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना कांगड़ा की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 14.61 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आल्टो कार नम्बर एचपी 83-2908 में सवार था। जिसकी पहचान जसवंत सिंह उर्फ छोटू पुत्र जोडू राम निवासी गांव द्रंग डाकघर ज्वालाजी जिला कांगड़ा उम्र 32 साल के रूप में हुई है। उक्त आरोपी के खिलाफ कांगड़ा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कांगड़ा अशोक रतन बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गशत व नाकाबन्दी तथा ट्रैफिक चैकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस थाना कांगड़ा की पुलिस टीम गश्त पर थी तो समैला मेन रोड़ से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे रात के समय उक्त आल्टो कार में बैठे उक्त आरोपी पर शक के आधार पर कार में तलाशी के दौरान 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *