धान खरीदी में डिजिटल तकनीक से बढ़ी पारदर्शिता, किसान तुंहर टोकन ऐप से धान विक्रय करना हुआ आसान

0
20251211190144_tokan app

अम्बिकापुर{ गहरी खोज }: जिले में धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शिता, सुगमता और डिजिटल सुविधाओं के कारण किसानों के लिए धान विक्रय प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और सहज हो गई है। अम्बिकापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लिबरा के रहने वाले किसान शिवनारायण सिंह ने धान खरीदी प्रक्रिया पर अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए बताया कि अब धान बेचने की प्रक्रिया सरल, सहज और पूरी तरह पारदर्शी हो गई है।
किसान शिवनारायण सिंह ने बताया कि उनके पास कुल 57.20 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना टोकन घर बैठे ‘किसान तुंहर टोकन ऐप’ के माध्यम से काटा। टोकन कटाने में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि दरिमा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही समिति कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। नमी परीक्षण के बाद उन्हें तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। किसान ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि केन्द्र में धान की तौल पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
शिवनारायण ने कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासन में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिल रहा है, उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक स्थिति मजबूती हो रही है और वे खेती-किसानी को और बढ़ा पा रहे हैं। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि को सशक्त बनाने में कर रहे हैं। किसान शिवनारायण ने धान व्यवस्था पर संतुष्टि प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन की ओर से धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा, सहयोग और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे धान विक्रय करने वाले किसानों को अब सहज, सरल और सुगम व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *