सूर्य का गोचर इन 6 राशियों को बनाएगा मालामाल, 14 जनवरी तक रहेगी चांदी ही चांदी

0
mixcollage-08-dec-2025-04-54-pm-1404-1765193074

धर्म { गहरी खोज } :16 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक सूर्य धनु राशि में ही गोचर करते रहेंगे। इसके बाद सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि जब सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन सूर्य देव की संक्रांति होती है। इसके अलावा बता दें कि सूर्य जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो अन्य राशि वाले लोगों पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। सूर्य का यह गोचर इन 6 राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

  1. मेष राशि
    सूर्य देव आपके नवम स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में नवा स्थान भाग्य का स्थान है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसका शुभ फल आपको अवश्य ही मिलेगा। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिएघर में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। साथ ही प्रतिदिन सूर्य देव को नमस्कार करें।
  2. वृष राशि
    सूर्य देव आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान आयु से संबंध रखता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्ति करने के लिए- काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें।
  3. कन्या राशि
    सूर्य देव आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से संबंध रखता है। सूर्य के इसगोचर से अगले 30 दिनों के दौरान आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलने की भी पूरी उम्मीद है। लिहाजा इस दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। साथ ही मौका मिलने पर जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
  4. वृश्चिक राशि
    सूर्य देव आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान धन और आपके स्वभाव से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी 2026 तक आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लिहाजा 14 जनवरी 2026 तक सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में नारियल का तेल या कच्चे नारियल का दान करें।
  5. धनु राशि
    सूर्य देव आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान व्यक्ति का अपना स्वयं का स्थान होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपको जीवन का भरपूर लाभ मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके पास पैसों की लगातार आवक बनी रहेगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फलों का लाभ पाने के लिए प्रतिदिन सुबह स्नान आदि के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  6. कुंभ राशि
    सूर्य देव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी तक आपकी अच्छी आमदनी होगी। आपको आमदनी के नये स्रोत भी मिलेंगे। साथ ही आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में मूली का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *