युद्ध की त्रासदी से लेकर विज्ञान की महान उपलब्धि तक- तीन महत्वपूर्ण घटनाएं

0
kashmir_64cdb2e57c77c

नई दिल्‍ली{ गहरी खोज }: महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
1995 – भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
1996 : नासा ने मंगल ग्रह का लंबे समय तक अध्ययन करने के लिए रोबोटिक अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा।
1998 : दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के सीनेटर जॉन ग्लेन अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर धरती पर वापस लौटे। अधिक उम्र में अंतरिक्ष यात्रा के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए उन्हें 77 वर्ष की आयु में नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया था।
2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
2002 – कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
2003 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने देश में गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
2008 – हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया।
2008 – भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का खिताब जीता।
2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।
2020 : जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 23,300 नए मामले।
2021 : ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी, सात सुरक्षाकर्मी घायल।
2023 : ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने के बाद महाराजा चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर संसद को संबोधित किया।

जन्म

1858 – अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का जन्म।
1867 – रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी क्यूरी का जन्म। वह नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला थीं। वह पहली ऐसी शख्सियत और एकमात्र महिला थीं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी थे।
1887 – गोविन्द सिंह राठौड़ – भारत के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
1888 : भारत के महान भौतिक शास्त्री सी वी रमन का जन्म। उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1889 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
1924 – मारियो सोरेस – पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति।
1954 – अर्जुन राम मेघवाल – एक भारतीय राजनेता हैं।

निधन

1782 – हैदर अली – 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।
1862 – अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर का निधन। ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने पर रंगून (अब म्यांमार) निर्वासित कर दिया था, जहां ब्रिटिश हुकूमत की हिरासत में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
1977 – दीप नारायण सिंह – बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2003 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
2016 – चो रामस्वामी – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।
2019 – स्वयं प्रकाश – हिंदी साहित्यकार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *