7 दिसंबर से गुरु और मंगल के बीच बनेगा समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए सफलतादायक रहेंगे दिसंबर के आखिरी तीन हफ्ते
धर्म { गहरी खोज } : मंगल ग्रह 7 दिसंबर की रात में धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि बदलते ही गुरु और मंगल ग्रह के बीच समसप्तक योग का निर्माण होगा। आपको बता दें जब भी कोई दो ग्रह एक दूसरे से सातवें भाव में होते हैं तो समसप्तक योग बनता है। ऐसा ही योग मिथुन राशि में बैठे गुरु और धनु राशि में बैठने जा रहे मंगल के बीच बनेगा। ये दोनों ग्रह आपस में मित्र हैं इसलिए समसप्तक योग का बनना भी शुभ माना जाएगा। इस शुभ योग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है आइए विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
समसप्तक योग का बनना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे करियर में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके कार्य को उच्च अधिकारियों के द्वारा सराहा जा सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि वालों को भाग्य का भी साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा अर्जित करने वाले विद्यार्थी आशातीत लाभ पा सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी।
सिंह राशि
आपके शिक्षा के भाव में मंगल और लाभ भाव में गुरु का होना कई अर्थों में आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। गुरु-मंगल का समसप्तक योग आपके लिए करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। अचानक से किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है। निवेश किए गए धन से आपको अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। साथ ही आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।
कन्या राशि
गुरु-मंगल का समसप्तक योग आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक पक्ष से जुड़ी आपकी कई चिंताएं दूर होने की संभावना है। वहीं इस राशि के कुछ लोग भूमि, भवन या वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में निखार आएगा और कुछ लोग अपने लव पार्टनर से विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु और मंगल के बीच बन रहा समसप्तक योग आपके जीवन में निखार लाएगा। कई समस्याओं का हल आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपके संचित धन में वृद्धि होने की भी संभावना है। धन कमाने के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं। आपकी सेहत भी इस योग के बनने से बेहतर होती जाएगी।
