क्या दिसंबर की पूर्णिमा या अमावस्या पर ग्रहण लगेगा? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

0
w-412,h-232,croprect-1x0x1598x898,imgid-01k9py9jsv2tm9rdjyeacbzrf6,imgname-full-moon-1762780302139

धर्म { गहरी खोज } : ग्रहण पूर्णिमा या अमावस्या के दिन ही लगता है। जहां चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर लगता है तो सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन होता है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या हर पूर्णिमा या अमावस्या पर ग्रहण होता है तो जवाब है नहीं। बता दें कुछ विशेष परिस्थितियों में ही ग्रहण का संयोग बनता है। लेकिन अक्सर लोग ये समझ लेते हैं कि हर पूर्णिमा और अमावस्या को ग्रहण होता ही है। दिसंबर में मार्गशीर्ष पूर्णिमा और पौष अमावस्या पड़ेगी जानिए क्या इन दोनों ही तिथियों पर ग्रहण का योग बन रहा है।

दिसंबर में ग्रहण है क्या
दिसंबर में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। 2025 में कुल 4 ग्रहण थे जो पहले ही लग चुके हैं। अब 2026 में ग्रहण देखने को मिलेंगे। नए साल में भी कुल 4 ग्रहण ही हैं जिनमें से दो सूर्य ग्रहण तो 2 चंद्र ग्रहण हैं।

2026 में लगेंगे 4 ग्रहण

  1. नए साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो 17 फरवरी 2026 को लगेगा। ये ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में नजर आएगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं लगेगा जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
  2. नए साल का दूसरा ग्रहण एक चंद्र ग्रहण होगा जो 3 मार्च 2026 को लगेगा। ये ग्रहण एशिया के कई भागों, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा। खास बात ये है कि भारत से भी ये ग्रहण नजर आएगा।
  3. 2026 का तीसरा ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा जो कि एक सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
  4. नए साल का चौथा ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा जो कि एक चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। लेकिन भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *