मुठभेड़ में घायल 15 हजार का इनामी,गिरफ्तार

0
f3413b93f4245347272032b23ed40f59

झांसी{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार देर रात प्रेमनगर थाना पुलिस की इनामी बदमाश से मुभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार लिया। उसके पास से तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। पकड़ा गया बदमाश कई चोरियों की घटनाओं में वांछित था। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने रविवार को बताया कि प्रेमनगर थाना पुलिस देर रात अपराधियों की धरपकड़ में लगी थी। इसी दौरान बल्लमपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक को वही छोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सैयद नगर प्रेमनगर निवासी करन वर्मा उर्फ कृष्ण उर्फ किशन कुमार है। चोरियों की कई घटनाओं में वांछित था। वह जिले के एक थाना से हिस्ट्रीशीटर और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *