शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार
लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। अब वह उससे शादी करने से मना कर रहा है। पीड़िता ने इस मामले में 28 नवंबर को केस दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार काे बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त सीतापुर जिले के सन्धना गांव निवासी राेहित गुप्ता है।उसके खिलाफ एक पीड़ित युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोहित लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस दाैरान उसने उसकी कुछ प्राइवेट वीडियाे और फाेटाे बनाकर वायरल करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात को गंभीर मानते हुए मदेयगंज थानाध्यक्ष ने तुरंत टीम गठित की। सर्विलांस सेल की मदद से आरोपित की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जो सीतापुर के सन्धना क्षेत्र में मिली। टीम ने पर्याप्त बल के साथ दबिश देकर शुक्रवार की देर रात आरोपित रोहित गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच अन्य थानों व जनपदों से कराई जा रही है।
