मां लक्ष्मी की प्रिय होती हैं इन 7 तारीखों में जन्मी लड़कियां, पल भर में बदल देती हैं पति और ससुराल वालों की किस्मत

0
numerology-prediction-1764046522

धर्म { गहरी खोज } : अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव, भाग्य, करियर और जीवन को प्रभावित करती है। आज हम आपको ऐसी 7 तारीखों के बारे में बताएंगे जिनमें जन्मी लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। कहते हैं ये लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। चलिए आपको बताते हैं ये किन जन्म तारीख वाली लड़कियां हैं।

इन 7 तारीख में जन्मी लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यशाली
अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार 1, 6, 10, 15, 19, 24 और 28 तारीख में जन्मी लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। यही कारण है कि ये जिस घर में भी जाती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ससुराल में इनके पैर पड़ते ही सभी की किस्मत चमक जाती है। पति को करियर में खूब ग्रोथ मिलने लगती है। बता दें महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 1 होता है तो वहीं 6, 15 और 24 तारीख में जन्मी लड़कियों का मूलांक 6 होता है। जहां मूलांक 1 का संबंध सूर्य देव से माना जाता है तो वहीं मूलांक 6 शुक्र का अंक है। ज्योतिष में सूर्य और शुक्र दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होते हैं उन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है।

मूलांक 1 और 6 की लड़कियों की खासियत
अंकज्योतिष अनुसार इन दोनों ही मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी तो होती ही हैं साथ ही मेहनती भी होती हैं। ये जो भी काम हाथ में लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें जीवन में तमाम सुख प्राप्त होते हैं। ये सरल और हंसमुख स्वभाव की भी होती हैं जिस वजह से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती हैं। अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *