घर में सेटअप लगाकर छाप रहा था नकली नोट, आरोपित गिरफ्तार, 2.25 लाख के जाली नोट मिले

0
d0f589e97f557d46ea0fc27373041ae9

भोपाल{ गहरी खोज }: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पिपलानी थाना पुलिस ने घर में नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित पूर्व में एक प्रिंटिंग शॉप पर काम करता था। उसने घर में ही नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लगाया था। जिसमें पेपर से लेकर प्रिंटर और डाइ मिली हैं। वह लंबे समय से यह काम कर रहा था। आरोपी से 2.25 लाख रुपए कीमत के जाली नोट और नोट बनाने के सामान मिले हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह कब से नकली नोट तैयार कर रहा था और किन लोगों तक पहुंचा चुका है।
जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी ने शनिवार काे जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि मूलत: यूपी का रहने वाला आरोपित विवेक यादव निवासी मुरली नगर, करोंद लंबे समय से प्रिंटिंग (छापने) का काम कर रहा था। आरोपित विवेक पूर्व में एक प्रिंटिंग शॉप पर काम करता था। उसने घर में ही नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लगाया था। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि शांति नगर झुग्गी बस्ती के पास एक युवक नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपए के 23 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह अपने ही घर में कम्प्यूटर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छाप रहा था। वह प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है, इसलिए उसे डिजाइनिंग और प्रिंटिंग का अनुभव है। उन्हाेंने बताया कि 10वीं पास आरोपित ने नकली नोट छापने के लिए कई जर्मन राइटर्स की किताबें पढ़ी। इसका इस्तेमाल जाली नोट छापने में कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसे उसके घर लेकर पहुंची। वहां का नजारा देखकर पुलिस भी चाैंक गई।
आरोपित ने घर पर नोट छापने का पूरा मैकेनिज्म इंस्टॉल किया था। 30 लाख से ज्यादा के नकली नोट छापने का आरोपी के पास से रॉ मटेरियल मिला है। आरोपी विवेक यादव एक-एक कर नोट को खपाता था। पिछले 1 साल में बाजार में 6 लाख से ज्यादा के नोट खपा चुका है। आरोपित को लेकर पुलिस को सूचना दुकानदारों से मिली थी। आरोपी ने नोट बनाने का सामान ऑनलाइन खरीदा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *