झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

0
ae572a40e74218bb8df553ed7b6de999

रांची{ गहरी खोज }: झारखंड की आत्मा और आदिवासी नेता धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शनिवार को रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज की उम्मीद और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तस्वीर भी शेयर की है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें शत–शत नमन। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें। अमर रहें। अमर रहें।
हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और त्याग से जनजातीय समाज में सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार की नई चेतना जगाई।अबुआ सरकार बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए महिलाओं के सम्मान, युवाओं के सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा और झारखंड की संस्कृति तथा भाषा के संरक्षण पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने राज्यवासियों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें, जय झारखंड।
वहीं दूसरी ओर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *