भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

0
2025_11$largeimg03_Nov_2025_135120630

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 नवंबर की प्रमुख घटनाएं निम्न हैं:-
1509 – अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।
1618 – मुग़ल शासक औरंगज़ेब का जन्म।
1619 – फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
1822 – दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।
1856 – जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
1875 – अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1889 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उद्योगपति जमनालाल बजाज का जन्म।
1911 – अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।
1984 – ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
1997 – सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2000 – संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
2002 – चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
2003 – श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलंबित किया।
2008- बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2015 – दक्षिणी सूडान में उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।
2016 – पेरिस समझौता लागू हुआ। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि है।
2018 – दिल्ली में यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *