मुख्यमंत्रीने मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भाेपाल{ गहरी खोज }: देश का हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश आज (शनिवार काे) अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्वाधीनता के बाद देश में चुनी हुई सरकार के गठन के बावजूद भौगोलिक अस्थिरता का माहौल था। कई प्रांत भाषा और भौगोलिक आधार पर अलग राज्य बनना चाहते थे। तब वर्ष 1956 में देश में 14 नए राज्यों का गठन हुआ। उन्हीं में से एक था मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…मध्यप्रदेश की यह 70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है। आइए, हम सब एकजुट होकर “विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश” के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। सामूहिक सहभागिता से अपनी मिट्टी को, अपनी मातृभूमि को, अपने प्रदेश को हर क्षेत्र में सबसे आगे रखकर अग्रणी बनाने का यही सही अवसर है।
