कांग्रेस शासन के हर प्रतिबंध के बाद आरएसएस और ज़्यादा निखरा : केशव

0
Keshav-Prasad-Maurya

लखनऊ{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिये गये बयान का पलवार किया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर शनिवार को लिखा कि कांग्रेस शासन के हर एक अलोकतांत्रिक प्रतिबंध के बाद राष्ट्रवाद से ओतप्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और ज़्यादा निखरा है। उसकी विचारधारा से प्रेरित आजादी के अमृतकाल में केंद्र से लेकर तमाम राज्यों में सरकारें हैं। कांग्रेस उसकी तुलना में कहीं नहीं ठहरती। लेकिन कांग्रेस के वयोवृद्ध अध्यक्ष व तमाम अनुभवों से लबालब मल्लिकार्जुन खरगे इस तथ्य से अनजान हैं। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव ने गुरूवार को सपा कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाया था। इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने देवोत्थानी एकादीश और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी एवं लक्षद्वीप के समस्त निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि इन सभी प्रदेशों की आध्यात्मिकता, कला, संस्कृति, समुद्री समृद्धि और पर्यटन की पहचान भारत की विविधता को विशेष गौरव प्रदान करती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि ये प्रदेश शांति, समृद्धि एवं सतत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें तथा भारत की एकता तथा सांस्कृतिक सौंदर्य को इसी तरह आलोकित करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *