सीएम रेखा ने ITO स्थित हाथी घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मईया ने दिया सेवा का मौका
नई दिल्ली{ गहरी खोज }: राजधानी दिल्ली में छठ पूजा का 4 दिवसीय महापर्व भक्ति, शुद्धता और प्रकृति पूजा के साथ समाप्त हुआ। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज को ITO स्थित हाथी घाट पर अंतिम अनुष्ठान किए है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ देकर उन्होंने छठी मां से विकसित भारत और विकसित दिल्ली का आशीर्वाद मांगा। यमुना तटों पर हजारों पूर्वांचलवासी श्रद्धालु जुटे है।
मुख्यमंत्री रेखा ने सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाया। उनके साथ कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा और परिवहन मंत्री सिरसा भी थे। लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा की पत्नी के साथ पूजा की। सीएम रेखा ने कहा कि, छठी मईया ने मुझे सेवा का अवसर दिया। हाथी घाट पर भजन-कीर्तन और पारंपरिक गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचे। यह अनुष्ठान छठ पूजा का अंतिम चरण था, जो व्रतधारियों के लिए सबसे पवित्र माना जाता है।
छठ पूजा सूर्य देव और छठी मां की आराधना का त्योहार है। पहला दिन नहाय-खाय, दूसरा खरना, तीसरा संध्या अर्घ्य और चौथा उषा अर्घ्य। दिल्ली में यमुना घाटों पर व्रतधारियां फल-फूल का थाल सजाकर अर्घ्य चढ़ाती हैं। सीएम गुप्ता ने सोनिया विहार और मंगलो पुरी घाटों पर भी भाग लिया। त्योहार प्रकृति संरक्षण और शुद्धता का संदेश देता है।
दिल्ली सरकार ने पल्ला से ओखला तक 17 मॉडल घाट और शहर में 1300 से अधिक अस्थायी घाट तैयार किए। हाथी घाट पर लाइटिंग, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सीएम गुप्ता ने 4 अक्टूबर को नाव से घाटों का निरीक्षण किया। पूर्वांचलवासियों की मांग पर यमुना किनारे घाट बनाए गए। हरियाणा से पानी की व्यवस्था की गई, ताकि पूजा निर्बाध हो।
दिल्ली में 40% पूर्वांचलवासी (बिहार, यूपी) छठ को बड़े उत्साह से मनाते हैं। ITO हाथी घाट पर हजारों श्रद्धालु जुटे। महिलाओं का व्रत और पुरुषों का सहयोग त्योहार की खासियत है। सीएमगुप्ता ने कहा, “पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग दिल्ली की रीढ़ हैं।” स्कूलों में छुट्टी घोषित कर उत्सव को बढ़ावा दिया गया।
CM रेखा गुप्ता ने छठ समिति गठित कर तैयारियां करवाईं। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “सीएम के नेतृत्व में दिल्ली में ऐतिहासिक छठ होगा।” 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित किया गया। सुरक्षा, स्वच्छता और परिवहन पर जोर दिया। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार इंतजाम बेहतर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ समापन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, वसुदेव घाट पर उन्होंने अर्घ्य चढ़ाया। सीएम रेखा गुप्ता ने छठी मां से विकसित भारत का आशीर्वाद मांगा। त्योहार ने दिल्ली में सामाजिक सद्भाव बढ़ाया।
