भाजपा ने सरदार पटेल के संकल्प को धरातल पर उतारा: धर्मपाल

0
8b81868fecc6f66398a5a9449ee3bec6

बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति

लखनऊ{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर एवं मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति और भाजपा की जीत का आधार है।”
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी की विजय का मंत्र “बूथ जीता तो चुनाव जीता” है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहना चाहिए। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सरदार पटेल के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए देश को विकास और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ाया है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के चल रहे अभियानों की समीक्षा की और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है, जो बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करता है। श्री धर्मपाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और स्थानीय जनता से संवाद बनाए रखें, ताकि संगठन और जनता के बीच समन्वय और मजबूत हो।
बैठक में धर्मपाल सिंह ने पार्टी द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित “सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान” की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा। इस अभियान के तहत 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विधानसभा स्तर पर पदयात्राएं, 31 अक्टूबर को “रन फॉर यूनिटी” तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *