राज्यपाल,मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

0
8f1f0a8e0e06c01bbe145700b9b7f12d

रांची{ गहरी खोज }: राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा है कि भगवान भास्कर एवं छठी मैया सभी छठव्रतियों और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें, ऐसी प्रार्थना है।
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ हो रहा है। यह महापर्व हमारे जीवन में शुद्धता, श्रद्धा, संयम, समर्पण, संकल्प, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश देता है।
छठी मईया एवं भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है कि सभी व्रतियों और परिवारजनों को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। यह पर्व हमारे राज्य और देश में खुशहाली, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करे। जय छठी मईया। जय भगवान भास्कर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय खाय की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। जय छठी मईया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *