दीपावली पर्व के मद्देनजर बनी छह दिवसीय सुरक्षा योजना

0
8de43ff29f15203452b40580a392a70a_468497463

प्रयागराज{ गहरी खोज }: धनतेरस, दीपावली के मद्देनजर प्रयागराज के तीनो ज़ोन मे सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं। यह जानकारी शनिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने 6 दिन का पूरा सुरक्षा की योजना बनाया हैं। जिसमे शहर क़ो तीन ज़ोन और 14 सेक्टर मे बाट कर पुलिस बल क़ो डिप्लाय किया गया हैं। सुरक्षा के 14 क्यूआरटी भी बनाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि धनतेरस पर दुकानों में होने भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन और इस दौरान यदि कोई आतिताई अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *