भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
cdfr3ewdsx

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1882 : लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था।
1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।
1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
1994 : फलस्तीन के नेता यासिर अराफात को इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
2014 : न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन।
2020 : मिस्त्र फिल्म उद्योग के मशहूर अभिनेता महमूद यासिन का 79 वर्ष की आयु में निधन। वे 20 सदी के मिस्त्र फिल्म जगत के स्तंभ माने जाते थे और उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था।
2021 : ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत।
2022 : कंबोडिया में नाव डूबने से 10 छात्रों की मौत।
2023 : फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा को खाली करके दक्षिण की तरफ जाने के लिए इजराइल की सेना के आदेश के बाद हजारों लोगों ने पलायन किया।
2024 : गुजरात में बने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम ‘नरेन्द्र मोदी स्टेडियम’ में भारत ने सात विकेट से चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में एकतरफा जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *