पश्चिम बंगाल में बारिश और भूस्खलन प्रभावित सिलीगुड़ी में केंद्र सरकार ने भेजी मदद

सिलीगुड़ी{ गहरी खोज }: सरकार ने आज पश्चिम बंगाल में बारिश और भूस्खलन प्रभावित सिलीगुड़ी के लिए राहत सामग्री भेजी। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए दो हजार 500 पॉलीथीन शीट भी शामिल हैं।