करवा चौथ कब है 10 या 11 अक्टूबर? जान लें सही डेट और पूजा का मुहूर्त

0
karwa-chauth-puja

धर्म { गहरी खोज } : इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन कार्तिक कृष्ण चतुर्थी सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी जिस कारण से करवा चौथ का त्योहार महिलाएं 10 तारीख को मनाएंगी। बता दें ये पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवा चौथ व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है। इस पर्व में का पारण चांद को अर्घ्य देकर किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।

करवा चौथ कब है 2025
करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को है। चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 की रात 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 10 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2025
करवा चौथ पूजा का मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 की शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में ही करवा चौथ की कथा पढ़ी जाएगी।

करवा चौथ व्रत का समय 2025
करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर 2025 की सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस दिन चांद रात 8.13 पर निकलने की उम्मीद है।

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय समय 2025
करवा चौथ के दिन चांद रात 8 बजकर 13 मिनट पर निकलने की उम्मीद है।

करवा चौथ के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025
लाभ (उन्नति) – 07:46 ए एम से 09:13 ए एम
अमृत (सर्वोत्तम) – 09:13 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ (उत्तम) – 12:08 पी एम से 01:35 पी एम
लाभ (उन्नति) – 09:02 पी एम से 10:35 पी एम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *