अगर डायबिटीज है तो खाना खाने के 30 मिनट बाद जरूर करें ये एक काम, एक्सपर्ट ने दी सलाह

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से बीते कुछ सालों से डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, ये बीमारी कई लोगों की सेहत पर हमला बोल चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को वॉक करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए वॉक करने का सही तरीका क्या है…
कब और कितनी देर करनी चाहिए वॉक?
डॉक्टर संजीव बत्रा के मुताबिक अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको खाना खाने के लगभग आधे घंटे के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए। डॉक्टर बत्रा ने बताया कि खाना खाने के 30 मिनट बाद से 60 मिनट के बीच में ब्लड में ग्लूकोज पीक पर होता है। यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को खाने के 30 मिनट के बाद लगभग 20-30 मिनट जरूर वॉक करनी चाहिए।
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान वॉक करने की आदत
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वॉक करने की आदत डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो हर रोज वॉक करने से मसल्स आपके ब्लड से ग्लूकोज को निकालकर बर्न कर देंगी। वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद वॉक करना
वॉक करने से न केवल फिजिकल हेल्थ को बल्कि मेंटल हेल्थ को भी मजबूत बनाया जा सकता है। वॉक करना, हार्ट के लिए, हड्डियों के लिए और पेट के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए वॉक करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वॉक करके तनाव को कम करने के साथ-साथ नींद की क्वॉलिटी को भी इम्प्रूव किया जा सकता है।