राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत को एक स्वर्णिम व विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया: मुख्यमंत्री

0
a6e9571159bd66d0900d5a06b007cef0

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल{ गहरी खोज }: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। संघ प्रारंभ से ही राष्ट्रभक्ति और सेवा का पर्याय रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में लिखा तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें… राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण के प्रेरणा-केंद्र ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हम सभी के लिए यह गौरव का क्षण है कि आज ‘संघ शताब्दी’ के साक्षी बन रहे हैं। इस यात्रा में मध्यप्रदेश का भी अप्रतिम योगदान है। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने आगे कहा @RSSorg ने स्थापना काल से जन-जन में राष्ट्रीय चेतना और दायित्वबोध का संचार कर भारत को एक स्वर्णिम व विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। हमें गर्व है कि इस एक सदी में भारत का जो भव्य पुनर्निर्माण हुआ है, उसकी नींव में भी संघ है, प्राचीर में भी संघ है और शिखर पर भी संघ का ही प्रकाश है। वन्दे मातरम्!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *