स्वच्छता पखवाड़ा में अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी, 12.88 लाख इकाइयों की सफाई

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में अब तक देश भर में 13 करोड़ 74 लाख 28 हजार 677 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सफाई और जागरूकता से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार अब तक 15 लाख 41 हजार 53 क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स (सीटीयू) चिन्हित की गईं, जिनमें से 12 लाख 88 हजार 586 की सफाई हो चुकी है। इन अभियानों में 6 करोड़ 32 लाख 73 हजार 23 नागरिक सीधे जुड़े एवं लगभग 38 लाख 30 हजार 22 लोग लाभान्वित हुए।
इसी अवधि में 5 लाख 42 हजार 414 सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए, जिनमें से 4 लाख 52 हजार 438 स्थानों की सफाई की गई। इन अभियानों में 4 करोड़ 87 लाख 65 हजार 611 लोगों ने भाग लिया। स्वच्छ और हरित उत्सव के तहत 1 लाख 85 हजार 720 ईको फ्रेंडली पंडाल बने, 1 लाख 93 हजार 997 पोस्ट फेस्टिवल सफाई गतिविधियां हुईं और 1 लाख 50 हजार 444 स्वच्छता रंगोलियां बनाई गईं।
इसके अलावा 1 लाख 73 हजार 322 स्वच्छता रैलियां, 1 लाख 21 हजार 839 शिविर, 33 हजार 864 वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन, 1 लाख 7 हजार 832 स्वच्छता प्रतियोगिताएं और 35 हजार 44 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही, 46 हजार 267 फूड स्ट्रीट्स, 7 लाख 24 हजार 856 घर घर जागरूकता गतिविधियां, 53 हजार 946 स्वच्छ भारत मिशन परिसंपत्तियां और 25 हजार 402 आरआरआर केंद्र स्थापित किए गए। एकल उपयोग प्लास्टिक खत्म करने के लिए 1 लाख 53 हजार 3 अभियान चलाए गए। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर भी कई स्थानों पर हुए जिनमें नारायणपेट (तेलंगाना), केपे (गोवा) और इरिंजलाकुड़ा (केरल) शामिल हैं। इन शिविरों में सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।