भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
2025_9$largeimg27_Sep_2025_180629697

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1838 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर की ताजपोशी। पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठे।
1887 – चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
1907 – महान स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह का जन्म।
1923 – इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1928 – अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1929 – ख्यातिप्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका लता मंगेशकर का जन्म।
1950 – इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
1958 – फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1982 – बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का जन्म।
1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मौत।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
2001 – अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया।
2003 – यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
2004 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
2006 – जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।
2007 – मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई। रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।
2009 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
2012 – भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बृजेश मिश्र का निधन।
2015 – भारत ने अपनी पहली स्पेस ऑब्जर्वेटरी और 6 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया।
2018 – सर्वोच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी सदियों पुरानी पाबंदी को हटाया।
2022 – सांसद तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *