138 दिन बाद शनि होंगे मार्गी, शनि साढ़े साती और ढैय्या वाली राशियों पर इसका क्या होगा असर

धर्म { गहरी खोज } :जब शनि उलटी दिशा से सीधी दिशा में चलना शुरू करता है तो उसे शनि का मार्गी होना कहा जाता है। शनि देव 28 नवंबर 2025 को मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष अनुसार शनि का मार्गी होना शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों पर विशेष प्रभाव डालेगा। मेष राशि के लोगों को इस दौरान राहत मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे तो वहीं मीन राशि वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
- मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। इस राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ साबित होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। लेकिन लव लाइफ के लिए ये समय अच्छा नहीं रहेगा।
- मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान आपको कुछ न कुछ लाभ प्राप्त होगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
- कुंभ राशि वालों पर साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इनकम में थोड़ा सुधार हो सकता है। लेकिन करियर से जुड़ा कोई भी फैसला सावधानी से लेना होगा।
- सिंह और धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि का मार्गी होना इन दोनों राशियों के लोगों को भी थोड़ा राहत देने का काम करेगा। आपके जो भी काम अटके हुए थे वो अब बनने लगेंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। नौकरी बदलने से बचें।