पानीपत के नौसैनिक की दिल का दौरा पड़ने से हुईं मृत्यु

पानीपत{ गहरी खोज }: पानीपत के मतलौडा क्षेत्र के गांव सिंक के नौ सनिक को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। फिलहाल वह मुंबई में नेवी में तैनात था और ड्यूटी के दौरान उसको हार्ट अटैक आया। मौत के तीन दिन बाद शुक्रवार को शहीद का शव पैतृक गांव में लाया गया। यहां पर राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में उनको अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव सिंक निवासी अमित कुमार पुत्र नाहर सिंह 13 साल पहले नेवी में भर्ती हुआ था। अमित कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। अमित कुमार अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर को अमित कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ। साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानूनी कार्रवाई करने के बाद शुक्रवार सुबह अमित का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिंक में लाया गया।