भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

0
_92862908_jaya1.jpg

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितंबर की प्रमुख घटनाएं निम्न हैं:-
1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1833 – समाज सुधारक राजा राममोहन राय का निधन।
1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1932 – भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1953 – भारतीय, धार्मिक गुरू माता अमृतानंदमयी का जन्म।
1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1998 – जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – भारत सरकार ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) को प्रतिबंधित किया।
2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
2014 – अभिनेत्री से राजनेता बनीं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को 18 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने दोषी माना और चार साल जेल की सजा सुनाई।
2020 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता जसवंत सिंह का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *