अंधेरी के बगड़का कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी

मुंबई{ गहरी खोज }: राजस्थानी सेवा संघ अंधेरी (ईस्ट) की ओर से श्रीनिवास बगड़का कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों की महत्वपूर्ण जानकारी से जुड़ी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी गुरुवार, 25 सितंबर 2025 तक चलेगी। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन के कई महत्वपूर्ण पड़ाव का सविस्तार चित्रण किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को विकास पुरुष के कार्यों से अवगत कराना है। प्रदर्शनी को स्थानीय नागरिकों खासकर विद्यार्थियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इससे पहले 22 सितंबर को मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री आशीष शेलार ने इस प्रदर्शनी का उदघाटन किया था। इस अवसर पर विलेपार्ले के विधायक पराग अलवाणी, संस्था के ट्रस्टी विशाल टिंबडेवाला, दीनदयाल मुरारका, उमा विशाल टिंबडेवाला, हर्ष टीबड़ेवाला, डॉ दीनानाथ केडिया, प्रिंसीपल त्रिशला मेहता, जिग्नेश शाह व राजस्थानी सेवा संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर सह-पालकमंत्री आशीष शेलार और विधायक पराग अलवाणी ने कॉलेज की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उसके शीध्र निराकरण का आश्वासन दिया।