नवरात्रि में करें ये उपाय, शनि और राहु-केतु समेत सभी ग्रह देने लगेंगे शुभ फल

धर्म { गहरी खोज } :नवरात्रि के दौरान माता की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है। इसके साथ ही नवरात्रि में कुछ आसान से उपाय करके आप कुंडली के सभी ग्रहों को भी शांत कर सकते हैं और ग्रहों से जुड़े शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं। आज ऐसे ही उपायों के बारे में हम आपको बताएंगे। आइए जान लेते हैं सभी 9 ग्रहों को शांत करने के उपाय।
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
नवरात्रि के दौरान सूर्य ग्रहण को मजबूत करने के लिए आपको प्रतिदिन सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही तांबा, गुड़, स्वर्ण आदि दान करने से भी सूर्य ग्रहण मजबूत होता है। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान हनुमान जी की पूजा करने से भी सूर्य ग्रह के बुरे प्रभाव दूर होने लगते हैं।
चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय
चंद्र ग्रह के शुभ फल प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के दौरान माता के नौ रूपों की पूजा के साथ ही भगवान शिव की पूजा भी आपको करनी चाहिए। इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान सफेद चीजों का दान जैसे- दूध, चावल, सफेद वस्त्र आदि दान करके भी चंद्रमा अच्छे परिणाम देने लगते हैं। इसके साथ ही चंद्रमा को मजबूत करने के लिए नवरात्रि के दौरान चंद्रमा को जल का अर्घ्य दें।
बुध को मजबूत करने के उपाय
नवरात्रि में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरी चीजों का दान आपको करना चाहिए। इसके साथ ही गणेश जी की पूजा करने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में अगर आप किसी महिला को हरे रंग की चूड़ी या साड़ी भेंट करते हैं तो इससे भी बुध की प्रतिकूलता दूर होती है और आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
मंगल को मजबूत करने के उपाय
मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए नवरात्रि के दौरान आपको लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही अपने भाई-बहनों को उपहार आपको देना चाहिए और उनके साथ संबंध सुधारने चाहिए। मंगल को मजबूत करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी नवरात्रि के दौरान आप कर सकते हैं। गुड़, लाल मसूर, लाल वस्त्र दान करने से भी मंगल ग्रह मजबूत होता है।
शुक्र को मजबूत करने के उपाय
शुक्र को ज्योतिष में स्त्री ग्रह माना जाता है। ऐसे में नरात्रि के दौरान अगर आप स्त्रियों का सम्मान करते हैं उन्हें उपहार देते हैं तो इससे शुक्र ग्रहण कुंडली में मजबूत होता है। आप कन्याओं को उनकी जरूरत की सामग्री दान करके भी शुक्र ग्रह को सकारात्मक कर सकते हैं। शुक्र सौंदर्य का कारक ग्रहण भी है इसलिए नरात्रि के नौ दिनों में सौंदर्य से जुड़ी सामग्री दान करने से भी शुक्र सुधरता है।
बृहस्पति को मजबूत करने के उपाय
बृहस्पति को ज्योतिष में सात्विक ग्रह माना जाता है। इसलिए गुरु को मजबूत करने के लिए नवरात्रि के दौरान आपको धार्मिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए। इसके साथ ही विधि-विधान से माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा आपको करनी चाहिए। इस दौरान पीले फल, वस्त्र आदि दान करने से भी गुरु मजबूत होता है। योग-ध्यान करके भी आप गुरु की प्रतिकूलता को दूर कर सकते हैं।
शनि को मजबूत करने के उपाय
शनि ग्रह के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए नवरात्रि के दौरान आपको सात्विक जीवन जीना चाहिए। अगर आप पक्षियों, चींटियों, मछलियों और गाय को अन्न देते हैं तो इससे भी शनि सुधरता है। जरूरतमंदों की मदद करने से भी न्याय के देवता शनि प्रसन्न होते हैं। नवरात्रि में भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि शुभ परिणाम देने लगते हैं।
राहु-केतु को मजबूत करने के उपाय
क्रूर ग्रहों में शामिल राहु-केतु को शांत करने के लिए नवरात्रि के दौरान आपको कुत्तों को रोटी खिलानी चाहिए। इस दौरान वृद्ध लोगों की मदद करने से भी राहु-केतु शुभ परिणाम देने लगते हैं। इसके अलावा भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करने से भी राहु-केतु के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।