पाकिस्तान जो भी कहानी गढ़ता वहीं प्रचार करते हैं राहुल : रिजिजू

नयी दिल्ली { गहरी खोज }: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान जो भी कहानी गढता है उसी प्रकार की कहानी गढने का काम कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी कंपनी करती है।
श्री रिजिजू ने आज आरोप लगाया कि पाकिस्तान जो भी कहानी गढ़ता है, राहुल गांधी और उनकी कंपनी भारत में उसी कहानी का प्रचार करती है। पिछले कई वर्षों से राहुल गांधी और उनका ग्रुप जो कुछ कहता है, भारत-विरोधी ग्रुप और पाकिस्तान के लोग इस्तेमाल करते देखे जाते हैं।
उन्होंने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। देश का गरीब, किसान, देश का हर एक लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का नेता मानते हैं। श्री राहुल गांधी हो या कोई और बार-बार चुनाव हारने के बाद अपनी कमजोरी को छुपाकर संस्थाओं को ही गाली देंगे तो कोई नहीं मानेगा। देश बदल चुका है और देश का मिजाज बदल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ चुका है और राहुल गांधी जैसे लोग देश के तेज गति से चलने वाले इंजन को रोकना चाहते हैं जो हो नहीं सकता है। देश उनको माफ नहीं करेगा। बार बार चुनाव हारने पर अपने नेतृत्व की विफलता मानना चाहिए।