पित्ती उछल आए तो कर लें ये उपाय, एक बार में ही ठीक हो जाएंगे, आयुर्वेद में सदियों पुराना है ये नुस्खा

0
pitti-home-remedies-18-09-2025-1758197947

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: बारिश और गर्मी के दिनों में कई बार शरीर में लाल निशान जैसे उभर आते हैं। अचानक इन दानों में बहुत खुजली होने लगती है और ज्यादा खुजली करने से जलन होने लगती है। इसे पित्ती कहते हैं। आयुर्वेद में इसका कारण सर्दी गर्मी को माना जाता है। पित्ती के चकत्ते तेजी से फैलने लगते हैं और सूजन पैदा करने लगते हैं। जिसे पित्ती उछलती है वो इसे लेकर बहुत परेशान रहते हैं। मेडिकल भाषा में इसे हाइव्स (Hives) कहते हैं। त्वचा की तीन परतहोती हैं जिसमें एपिडर्मिस, डर्मिस, हाइपोडर्मिस ये तीन लेयर होती हैं इनके अंदर सूजन आ जाती है। पित्ती की बीमारी किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है। अगर आपको भी ऐसा होता है तो आयुर्वेद में कुछ असरदार उपाय हैं जिनकी मदद से आप पित्ती को ठीक कर सकते हैं।

पित्ती उछलने पर नारियल तेल लगा सकते हैं?
योगगुरु स्वामी रामदेव ने बताया कि जिन लोगों को पित्ती उछल आती है उनके लिए आयुर्वेद में बड़ा असरदार उपाय है। बाबा रामदेव ने बताया कि उनके पुरखे इस उपाय को करते थे। खुद स्वामी रामदेव को पित्ती की बीमारी थी जिसे उन्होंने इन उपायों से ठीक कर लिया। अगर किसी कारणवश फिर कभी पित्ती हो जाती है तो त्वचा पर तुरंत पहले नारियल का तेल और देसी कपूर को मिलाकर लगा लें। इससे स्किन में खुजली, जलन और लालिमा कम हो जाएगा।

पित्ती ठीक करने का उपाय
पित्ती ठीक करने का एक और असरदार उपाय है जो बहुत ही आसान है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बूरा या देसी खांड लें। इसमें 2 चम्मच देसी घी मिला लें। अब करीब 5 काली मिर्च या उसका पाउडर मिक्स कर लें। अगर साबुत काली मिर्च डाली हैं तो इन्हें चबाते हुए खाएं। इसे खाने से कुछ ही देर में आपकी पित्ती ठीक हो जाएगी। एक बार खाने से ही पित्ती बैठ जाएगी और साथ में नारियल का तेल लगा लेंगे तो और तेजी से असर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *