डूसू चुनाव : डीयू के 52 कॉलेज से 2.75 लाख छात्रों के हाथ अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कमान

0
Five missing after landslide demolishes half a dozen homes in Uttarakhand

**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEOS** Chamoli: Houses lay damaged amidst mud and debris after a landslide triggered by heavy rains, at Nandanagar, in Chamoli district, Thursday, Sept. 18, 2025. (PTI Photo) (PTI09_18_2025_000028B)

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: डूसू चुनाव में मततान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान संपन्न करवाए जा रहे हैं। डीयू के करीब 52 कॉलेज से 2.75 लाख छात्र इस मतदान में शामिल होने की संभावना है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का प्रचार समाप्त चुका है। वीरवार को डीयू से जुड़े 52 कॉलेजों के करीब 2.75 लाख छात्र मतदान करेंगे चुनाव की मतगणना 19 सितम्बर सुबह 9 बजे से कन्वेंशन सेंटर में होगी।
बताया गया कि डूसू चुनाव के लिए 52 कॉलेज व केंद्रों में ईवीएम के लिए 195 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बैलेट पेपर के लिए 780 बूथ बनाए हैं। सेंट्रल पैनल के लिए 700 ईवीएम का इस्तेमाल होगा। हर कॉलेज में छात्रों की संख्या के हिसाब से ईवीएम भेजी गई हैं। हर एक हजार छात्र पर लगभग एक ईवीएम भेजी गई है। कॉलेज में छह हजार से अधिक छात्र हैं, तो वहां सात ईवीएम भेजी गई हैं।
सीसीटीवी निगरानी में ईवीएम सुरक्षित रखी जाएंगी और देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। डूसू चुनाव में इस बार कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक अध्यक्ष पद पर 8, उपाध्यक्ष पर 3, सचिव पर 4 और संयुक्त सचिव पद पर 5 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में एसएफआई और एआईएसए ने गठबंधन किया है, जबकि मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बीच माना जा रहा है। प्रचार के दौरान कई दिग्गज नेताओं ने छात्रों को लुभाने में पूरी ताकत झोंक दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से मतदान शुरू हुआ है और शाम को 7:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सेंट्रल पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेज काउंसलर के लिए बैलेट पेपर का उपयोग होगा। वहीं, चुनाव के बाद 19 सितंबर को मतगणना होगी। इस बार 2.75 लाख छात्र वोट डालेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजकिशोर शर्मा ने बताया कि सेंट्रल पैनल चुनाव के लिए 711 ईवीएम का उपयोग होगा। नियमों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मतदान सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। सांध्य कालीन कक्षाओं में 2:30 बजे से मतदान होगा। जिन छात्रों के पास आईडी कार्ड नहीं है, वे फीस रसीद और पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकेंगे। 52 कॉलेजों और केंद्रों में 195 ईवीएम व 780 बैलेट बूथ बनाए गए हैं। लगभग हर हजार छात्रों पर एक ईवीएम लगाई गई है। दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष बूथ तैयार किए गए हैं, वहीं कुछ कॉलेजों में छात्राओं के लिए पिंक बूथ भी बने हैं। रामजस कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए अलग प्रवेश द्वार होंगे। मतदान की निगरानी चुनाव आयोग और प्रॉक्टर कार्यालय की टीमें करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *